साहरघाट : 90 लीटर नेपाली शराब व ऑटो बरामद; तस्कर गिरफ्तार
साहरघाट/मधुबनी, 10 सितंबर। 48वीं वाहिनी SSB जयनगर की ‘D’ कंपनी के BOP अखरहर के जवानों ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त तीन-पहिया ऑटो भी जब्त किया गया।
MCP ड्यूटी के दौरान अखरहर की ओर से आ रहे संदिग्ध ऑटो BR-06-PE-4285 की जांच की गई। तलाशी में 300 बोतल नेपाली Dilwale शराब, प्रत्येक 300 एमएल, कुल 90 लीटर बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो. आशिक (23 वर्ष), पिता मो. कासिम, निवासी साहरघाट, थाना साहरघाट, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने शराब जितेन परिहार, निवासी मुखियापट्टी, थाना साहरघाट से मिलने तथा बसिआथा चौक के पास किसी अज्ञात व्यक्ति को पहुंचाने की बात बताई है। पुलिस मामले के अन्य जुड़े लोगों की जांच कर रही है।
गिरफ्तार तस्कर, शराब और जब्त ऑटो को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना को सौंपा जा रहा है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 Muse @highlight