अजमेर नगर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी: चाणक्य बने धर्मेंद्र राठौड़, EWS सरलीकरण आंदोलन से भी बना रहे बड़ा जनाधार
अजमेर/जयपुर। अजमेर नगर निगम चुनाव नतीजों ने राजस्थान की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। तीन दशक से ज्यादा समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रहे अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने पूरे 36 साल बाद अपना बोर्ड बनाकर ऐतिहासिक वापसी दर्ज की है। इस अप्रत्याशित सियासी जीत के मुख्य रणनीतिकार और 'चाणक्य' बनकर उभरे हैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़।
धर्मेंद्र राठौड़ की सटीक व्यूहरचना ने तोड़ा भाजपा का किला
चुनाव प्रचार से लेकर बूथ प्रबंधन तक, धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एक आक्रामक रणनीति लागू की। टिकट वितरण से लेकर अंतिम समय के जोड़-तोड़ में उनके सधे हुए कदमों ने भाजपा के मजबूत दुर्ग को ध्वस्त कर 36 वर्षों का सूखा खत्म कर दिया। इस जीत के साथ ह�