
छपरा में 25 अगस्त को जॉब कैंप, 16 पदों पर होगी नियुक्ति..
सारण के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कार्यालय परिसर में 25 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस जॉब कैंप में LIC of India, Chapra द्वारा कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें:
👉 बीमा सखी – 15 पद
👉 Recruitment Manager – 1 पद
योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक रखी गई है। आयु सीमा 18 से 60 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹7,000 प्रतिमाह वेतन के साथ Incentive एवं Bonus का प्रावधान है। कार्यस्थल छपरा (सारण) रहेगा।
अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जॉब कैंप के दिन ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जॉब कैंप पूरी तरह निःशुल्क है। पंजीकरण या भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।
स्थान: अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा
तारीख: 25 अगस्त 2026
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक
अपील: पूरी खबर पढ़ें और यह जानकारी जरूरतमंद युवाओं तक जरूर पहुंचाएं।
#Chhapra #Saran #JobCamp #JobVacancy #LIC #Employment #BiharJobs #JobNews #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 22, 2026