आमतौर पर जिलाधिकारी को फाइलों, बैठकों और प्रशासनिक निर्देशों के बीच व्यस्त देखा जाता है। लेकिन जहानाबाद के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, काजीसराय में शनिवार को डीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया सीधे खेल मैदान में पहुंच गईं और छात्राओं के साथ बास्केटबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। डीएम को अपने बीच खेलते देख छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने छात्राओं के साथ बास्केटबॉल खेलते हुए पासिंग, कोर्ट पोजीशनिंग और खेल की अन्य बुनियादी तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
#jehanabaddm #bihar #newsfeed