पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पति को हाईकोर्ट से राहत, दोषमुक्त किया
भरतपुर। पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए आरोपी पति राजवीर को राजस्थान हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किए।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मामले में हत्या का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया। इसके अलावा कथित वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी का एफएसएल परीक्षण भी नहीं कराया गया। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करने का निर्णय सुनाया।
गौरतलब है कि रूपवास क्षेत्र में 5 जुलाई 2013 को पत्नी की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में एडीजे बयाना ने 4 मई 2015 को आरोपी पति राजवीर को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए राजवीर को दोषमुक्त कर दिया है।
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026