
सेवा संकल्प अभियान का 17 सितम्बर को होगा शुभारंभ
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगी जनसेवा एवं जनकल्याण की विभिन्न गतिविधियां
नीमच, 12 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प से प्रत्येक नागरिक को जोड़ना तथा जन-जन तक सुशासन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
अभियान के तहत प्रमुख गतिविधियां—
◾कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जनसेवा, जनकल्याण एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
◾अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को कलेक्टर कार्यालय, नीमच में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर के साथ होगा।
◾शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में ‘25 साल 25 कहानियां’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।
◾‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।
◾एनसीडी कैंप सहित स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
◾17 सितम्बर को सायं 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया जलाना’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
◾इसके अंतर्गत किलेश्वर महादेव मंदिर, प्रधानमंत्री आवास, प्राचीन बावड़ियों, अमृत सरोवर, स्वामित्व हितग्राहियों, स्वतंत्रता सेनानी मूर्तियों एवं प्रमुख चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
◾विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
◾नगर निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अभियान की सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण को गति देने के साथ नागरिकों को सुशासन और ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
PMO India
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच