
### युवा संवाद में उठी बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
**कुनेड, खुंदेल, राड़ी और बकान पंचायतों में संवाद के दौरान सामने आई समस्याओं पर हुई चर्चा**
हिमाचल 84 टीवी **भरमौर।**
विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी में चलाए जा रहे **“युवा संवाद”** कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कुनेड, खुंदेल, राड़ी और बकान का दौरा कर युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया। इस दौरान पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को जाना गया। संवाद के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से संबंधित कई मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।
इन्हीं समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को सचिन ठाकुर ने **एपीएमसी चंबा के कार्यालय में चेयरमैन एपीएमसी चंबा ललित ठाकुर की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता (XEN), सहायक अभियंता (SDO) और कनिष्ठ अभियंता (JE) मौजूद रहे।
बैठक में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान सामने आई बिजली से संबंधित समस्याओं और मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ललित ठाकुर ने अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा आवश्यक मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कहा गया कि **युवा संवाद का उद्देश्य केवल लोगों से बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि पंचायत स्तर पर जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।**
आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी की विभिन्न पंचायतों में युवा संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का क्रम जारी रहेगा।
#lalitthakur #bharmour