
पति को RJD का टिकट मिलने पर JDU ने पत्नी को किया 6 साल के लिए निष्कासित!
#बिहार
बिहार के सीवान में विधान परिषद चुनाव को लेकर एक अनोखा और चर्चा का विषय सामने आया है। एक ही परिवार की अलग-अलग राजनीतिक निष्ठाओं के कारण जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा कदम उठाया है।
पार्टी से निष्कासन -JDU ने जिला परिषद अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव संगीता यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का हवाला देते हुए प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
पति को मिला टिकट:- संगीता यादव के पति और सेवानिवृत्त प्रोफेसर जयराम यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
स्वागत और कार्रवाई: टिकट मिलने के बाद जब प्रो. जयराम यादव सीवान पहुंचे, तो उनके स्वागत समारोह में उनकी पत्नी (संगीता यादव) भी शामिल हुईं और आरती उतारकर उनका स्वागत किया। हालांकि, JDU के आधिकारिक पत्र में कार्रवाई का आधार केवल "पार्टी विरोधी गतिविधियां" बताया गया है।
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अब यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है, जहां पति RJD के उम्मीदवार हैं और पत्नी को JDU द्वारा निष्कासित किया जा चुका है।
#सिवान #जेडीयू #र। #RJD