
अमरकंटक में नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक, उद्गम स्थल की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर हुआ मंथन
अमरकंटक। माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आज अमरकंटक स्थित नगर परिषद सभागार में श्री नर्मदा मंदिर (नर्मदा उद्गम) ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में नर्मदा उद्गम स्थल की मौजूदा व्यवस्थाओं, प्रस्तावित विकास कार्यों, श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं और ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान व्यवस्थाओं में सुधार और उद्गम स्थल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संबंध में सुझाव भी रखे गए।
बैठक में इस बात पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया कि अमरकंटक की आध्यात्मिक पहचान और माँ नर्मदा के उद्गम स्थल की पवित्रता को अक्षुण्ण रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएँ किस तरह सुनिश्चित की जा सकती हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, शहडोल संभाग आयुक्त सुरभि गुप्ता, अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा, एसडीएम पुष्पराजगढ़, डीएफओ अनूपपुर, अमरकंटक नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि बैठक में सामने आए सुझावों और प्रस्तावों पर अमल करते हुए नर्मदा उद्गम स्थल की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।
#Amarkantak #Anuppur #HimadriSingh #FundelalSinghMarko #BSP24News