#बालाघाट
आज दिनांक 11-09-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत वि.खंड बिरसा के 01 ग्राम (मुड़दरा) में 02 स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया तथा 04 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा अन्य ग्रामों में भी क्लोरीनेशन एवं सुधार कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत वि.खंड बैहर के 03 ग्रामों (कोरबोली, पारड़ी एवं हट्टा) में 10 हैंडपंपों तथा वि.खंड बिरसा के 05 ग्रामों (झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुनझराही एवं अकलतरा) में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसी प्रकार वि.खंड बैहर के 01 ग्राम (झामुल) में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया। वि.खंड बैहर के 01 ग्राम (हट्टा) में 01 हैंडपंप एवं विकासखंड बिरसा के 02 ग्राम (झामुल एवं अकलपुर) में 02 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp #minphemp #WelfareTribal #mp_wcdmp #JansamparkMP #minprdd #minmpkrishi #minforestmp