
बरौनी के पिपरा देवस पंचायत में सड़क पर जलभराव और मिट्टी से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों की उदासीनता पर उठे सवाल
मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 16 में हाल ही में बनाई गई पीसीसी सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। अवध विद्युत रोड से लेकर हाजीपुर पंचायत तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर मिट्टी रखे जाने के कारण भारी जलभराव हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विकास के नाम पर अनदेखी ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही इस सड़क का निर्माण पीसीसी ढलाई के जरिए कराया गया था ताकि आवागमन सुगम हो सके। लेकिन, लगभग 15 दिन पहले सड़क पर मनमाने ढंग से मिट्टी डाल दिए जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। नतीजा यह है कि सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है।
दुर्गंध से बढ़ा संक्रमण का खतरासड़क पर पिछले कई दिनों से पानी खड़े रहने के कारण अब उससे भयानक दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि स्थानीय राहगीरों और स्कूली बच्चों का इस रास्ते से गुजरना दूभर हो गया है। साथ ही, मच्छरों के पनपने और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है।
जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी
स्थानीय ग्रमीणों ने रोष जताते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या की ओर न तो किसी स्थानीय पदाधिकारी का ध्यान है और न ही किसी जनप्रतिनिधि की नजर पड़ रही है। लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुधि लेने नहीं आया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से तत्काल इस सड़क की सुध लेने, मिट्टी हटाकर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था किया जाए