*आलमपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार*
आलमपुर-भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आलमपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। *थाना प्रभारी सोहनीश तोमर* द्वारा गठित पुलिस टीम ने ₹5,000 के इनामी बदमाश को धर दबोचा है।
जानकारी के अनुसार, 5 दिसंबर 2025 को फरियादी ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक और लाठियों से हमला किया था। इस शिकायत पर आलमपुर थाने में अपराध क्रमांक 105/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (110, 125, 191(1), 191(2), 191(3), 324(4), 296(ए), 351(3), इजाफा धारा 109(1), 331(5), 333, 238) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वारदात के बाद से ही आरोपी राघवेंद्र उर्फ अन्नू लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।