
श्री हनुमान रामलीला समिति की नई कार्यकारिणी गठित, दिनेश बहादुर सिंह अध्यक्ष और प्रिन्स बरनवाल बने महामंत्री
पट्टी, प्रतापगढ़। पट्टी नगर के रायपुर रोड स्थित विवाह मंडपम में 21 अक्टूबर को श्री हनुमान रामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ विजय महामंत्र ‘श्रीराम जय राम’ के उच्चारण के साथ हुआ। बैठक का संचालन प्रिन्स बरनवाल ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश बहादुर सिंह को समिति का अध्यक्ष और प्रिन्स बरनवाल को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा अशोक कुमार जायसवाल को संरक्षक, बृजेश सिंह को प्रबंधक, राम चरित्र वर्मा एवं रमेश सोनी को उपाध्यक्ष, राजकुमार वर्मा को सह-प्रबंधक और मनुज जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, रामबहादुर पाल को डायरेक्टर, राम सिंह को संगीत निर्देशक, सुजीत गुप्ता को प्रचार मंत्री तथा राहुल सोनी और शिवकुमार सोनी को सह-प्रचार मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ समिति के सदस्यों ने आगामी रामलीला के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की।
20 नवंबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 20 नवंबर से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कैलाश सिंह, राजू श्रीवास्तव, राम मुसाफिर चौधरी, सौरभ सिंह, राजन उमरवैश्य सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।