
देशआदेश सच की परख़ चिट्टे गिरोह एवं सेवन करने वालों पर एसपी सख्त, चिट्टा मुक्त सिरमौर बनाने के लिए शुरू हुई तगड़ी मुहिम
पांवटा साहिब। क्षेत्र में चिट्टे और अन्य नशे के बढ़ते खतरे को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी निश्चिंत सिंह नेगी के नेतृत्व में चिट्टे के कारोबार, सेवन और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ आज ग्राम पंचायत भांटावाली और बद्रीपुर से कड़ी कार्रवाई की मुहिम शुरू की गई है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
इस अभियान में एसएचओ पांवटा कुलवंत सिंह, बीएमओ भगत राम, सीआईडी से नीतीश चौहान, संजय कुमार और डॉ. आशीष कुमार ने नशे के खतरे और उससे बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
बच्चों के व्यवहार में बदलाव को नजरअंदाज न करें:SP
विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई दे तो उसे गंभीरता से लें। अकेले रहना, बार-बार पैसे मांगना, स्कूल से दूरी बनाना, चोरी करना या गलत संगत में पड़ना जैसे संकेत चिंता का विषय हो सकते हैं।
हालांकि, इन व्यवहारों का मतलब अपने-आप नशे का सेवन होना नहीं है, इसलिए बच्चे से बातचीत कर उचित मदद लेना जरूरी है।
नशे के नेटवर्क में फंसने के बाद युवा धीरे-धीरे परिवार और समाज से कट सकता है। ऐसे में उसे डांटने या अकेला छोड़ने के बजाय परिवार उसके साथ रहे, उसकी गतिविधियों पर ध्यान दे और समय रहते डॉक्टर अथवा विशेषज्ञ से मदद ले।
डॉक्टर आशीष: एक ही सिरिंज का इस्तेमाल बेहद खतरनाक
बैठक में यह भी बताया गया कि इंजेक्शन के जरिए नशा करने वालों में एक ही सिरिंज साझा करना बेहद खतरनाक है। इससे गंभीर संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं। युवाओं को नशे के इस खतरनाक जाल से दूर रखने के लिए परिवार, स्कूल, समाज और पुलिस को मिलकर काम करना होगा।
नशे की सूचना छिपाएं नहीं, पुलिस तक पहुंचाएं:नेगी
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं चिट्टे की बिक्री, सप्लाई, सेवन कराने या युवाओं को नशे की ओर धकेलने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने में किसी प्रकार का डर या संकोच न करें।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की जागरूकता और सहयोग से ही चिट्टे के नेटवर्क पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सकती है।
पंचायत प्रधान राकेश चौधरी एवं बद्रीपुर पंचायत प्रधान ने बताया कि
एसपी का संदेश साफ है—नशे को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं, युवाओं को बचाएं और चिट्टे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में सहयोग करें।