किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में खंडवा जिले को मिला प्रशंसा पत्र
---
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय "साथिया समागम" में खंडवा जिले की टीम को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस उपलब्धि पर मिशन संचालक, एनएचएम द्वारा टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नोडल एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा, जिला समन्वयक महेश पवार और परियोजना समन्वयक जयप्रकाश पटेल उपस्थित रहे। जिले का प्रतिनिधित्व मास्टर ट्रेनर्स अभिजीत सांडले एवं पिंकी सिसौदिया तथा पीयर एजुकेटर्स प्रिंस कनाडे और बबली मालाकार ने किया। किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, काउंसलिंग और जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए खंडवा टीम के कार्यों की सराहना की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa