.*महिला थाना पुलिस की पहल "ऑपरेशन साथ-साथ" : टूटते 2 परिवारों को जोड़ा* जनपद बस्ती ,30 सितंबर 2026
बस्ती। महिला थाना पुलिस द्वारा "ऑपरेशन साथ साथ - टूटते हुए परिवारों को जोड़ने की एक पहल" के तहत सराहनीय कार्य किया गया। *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ० शालिनी सिंह* के नेतृत्व में आज 2 टूटते परिवारों को फिर से जोड़ा गया।
*डॉ० शालिनी सिंह* व उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मन-मुटाव और पारिवारिक कलह को काउंसलिंग के जरिए दूर किया गया। दोनों जोड़े अब हंसी-खुशी साथ रहने को राजी हैं।
*डॉ० शालिनी सिंह* का कहना है कि छोटी-छोटी बातों में परिवार टूटने से बेहतर है कि बैठकर बात की जाए। महिला थाना का उद्देश्य सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि परिवारों को बचाना भी है। इस पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है और लोग अब थाने को परिवार जोड़ने वाले केंद्र के रूप में भी देख रहे हैं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026