
युवाओं के साथ मातृशक्ति भी राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका: निभाए -श्रीराम
हमीरपुर । नगर में आज शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आर जे होटल में संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख उमेश दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले सातों प्रमुख कार्यक्रमों का एक हिस्सा है सातों कार्यक्रमों में से यह छठा कार्यक्रम है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाले उन्होंने मात्र शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में आपकी महिती भूमिका रही है और अब समय आ गया है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए नेतृत्व प्रदान करें उन्होंने युवाओं एवं मातृ शक्ति के सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगत सिंह,खुदीराम बोस, रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, स्वामी विवेकानंद डॉक्टर हेडगेवार एवं भगिनी निवेदिता जैसे महान व्यक्तियों के जीवन का उदाहरण दिया उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तियों ने अपने-अपने समय में राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज की युवा पीढ़ी एवं मातृ शक्ति को भी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए महिला वक्ता तरंग खरे ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित किया इस अवसर पर विभाग संघ चालक गोपाल दास पालीवाल, जिला संघ चालक शारदा दीन, जिला प्रचारक धनंजय, विभाग प्रचारक ऋतुराज, नगर संघ चालक आनंद सक्सेना, सह नगर संघ चालक पवन विश्वकर्मा जिला कार्यवाह निर्भय नगर कार्यवाह अंकराज सहित गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं मातृशक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके दायित्वों को जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा कार्यक्रम के समापन अवसर पर अंकराज ने युवा संवाद की इस श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए शाखा विस्तार के कार्यक्रमों की जानकारी दी कार्यक्रम के इस अवसर पर लगभग हजारों युवा मातृशक्ति उपस्थिति रही कार्यक्रम में मनीष शुक्ला रेड क्रॉस सचिव सहित कई लोगों का सहयोग रहा है।