Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

बलिया/बेगूसराय (बी के गुलशन): भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होने केलिए साहेबपुरकमाल विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद, बलिया के बड़ी बलिया बाजार में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कुंदन रस्तोगी जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सा.कमाल विधानसभा प्रभारी राकेश रौशन मुन्ना ने किया। केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले बलिया प्रखंड के बड़ी बलिया स्थित नव-निर्मित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया,जहां ABVP और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र एवं नामांकन प्रारंभ करवाने से संबंधित एक आवेदन पत्र सौंपा गया। मौके पर बलिया SDO और DSP भी उपस्थित हुए। डिग्री कॉलेज की बदहाल स्थिति देखकर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को फटकार भी लगाई और जल्द ही कॉलेज को प्रारंभ करने की सभी प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश भी दिया । ताकि यहां के स्थानीय विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेज में पढ़ने हेतु अपने क्षेत्र से ज्यादा दूर जाना नहीं पड़े। साथ ही मंत्री जी के द्वारा कॉलेज परिसर में ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। उसके बाद गिरिराज सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी बलिया बाजार में पदयात्रा करते हुए व्यावसायियों एवं आमजनों के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। तदपश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग,चाहे वो किसान हो,युवा हो या महिलाएं,बिना किसी भेदभाव के, सभी के कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम हुआ है। 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्का घर देने के साथ ही उनके लिए बिजली, पानी,शौचालय,गैस सिलेंडर,मुफ्त राशन और ₹5 लाख तक का इलाज सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री के मजबूत संकल्प को दर्शाता है। उनका लक्ष्य स्पष्ट है कि देश का कोई भी गरीब बेघर और बेसहारा न रहे। जनता की समस्याओं का समाधान और उनकी सेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके त्वरित व स्थायी समाधान के निर्देश दिए। बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प स्पष्ट है,हम क्षेत्र के विकास और जनता-जनार्दन की हर समस्या के निवारण के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के उपरांत जिला उपाध्यक्ष राकेश रौशन मुन्ना ने बलिया NH 31 स्थित पॉवर हाउस(मामू-भांजा) से जानीपुर तक एलिवेटिड फ्लाईओवर निर्माण करवाने एवं अन्य समस्या के आलोक में एक लिखित आवेदन दिया। मुन्ना ने बताया कि एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से बलिया NH 31 पर होने वाले सड़क दुर्घटना से बचाव,बलिया स्टेशन चौक से लखमिनियां रेलवे स्टेशन जाने में राहगीरो को आसानी हो,जाम से मुक्ति और समय का बचत होगा। इसके लिए बेगूसराय की तर्ज पर बलिया में भी फ्लाईओवर की नितान्त आवश्यकता है। साथ ही अन्य कार्यकताओं और आमजनों के द्वारा भी क्षेत्र के विकाश से संबंधित अन्य आवेदन भी मंत्री जी को दिया गया। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण भाई-बहनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को अत्यंत गंभीरता से सुना। जनसमस्याओं के त्वरित व स्थायी समाधान हेतु बलिया प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। इसी क्रम में, प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित “ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों से फीडबैक लिया। हमारा निरंतर प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचे। मौके पर भाजपा जिला राजीव वर्मा, कुंदन भारती विदेश सुमित सनी शशांक शेखर मंडल अध्यक्ष क्रमशः जितेंद्र साहू, शिवनंदन सिंह और सुनील जायसवाल, गौरीशंकर पोद्दार, परशुराम पोद्दार,राजा मुखिया,नीरज सिंह,राजकुमार साह, अजीत दास,श्रीराम,अभिनन्दन,दयानिधि,शांति देवी,कुमार गौरव पांडे, रंजन कुमार,अनिल भगत मोहम्मद तबरेज, सुधीर महतो,अजीत दास, राममोहन रस्तोगी,चन्दन,प्रिंस सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #GirirajSingh #BJPNEWS #bjp #SBLive #sblivebihar #सजग_बिहार #सजग_बिहार_लाइव

Dandari, Begusarai | Jun 18, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन

संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया।
प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम
सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के:
आसन (शारीरिक मुद्राएं)
प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं)
मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया।
प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी
योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति
पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी
लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम
रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा उत्साहः उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस में प्रभात फेरी और योग शिविर का आयोजन संवाददाता मुकेश कुमार बीहट बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरौनी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा देवस (बूथ एवं इको क्लब) के प्रांगण में योग दिवस बेहद हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षकों तक ने योग के महत्व को समझा और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सुबह 6:30 बजे निकली भव्य प्रभात फेरी कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर की गई। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं हाथों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखी तख्तियां जरिए पूरे ग्रामीण क्षेत्र चल रहे थे। इसके ↓ नास्थ्य और योग कासंदेश दिया गया। प्रधानाध्यापक के निर्देशन में हुआ आसन और प्राणायाम सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुख्य योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के: आसन (शारीरिक मुद्राएं) प्राणायाम (श्वसन क्रियाएं) मंत्र साधना (मानसिक शांति के लिए) का अभ्यास किया। प्रधानाध्यापक का संदेश: "योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। छात्रों को मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के लिए इसे रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।"सुमित कमार ने क्विज प्रतियोगिता में मारीबाज़ी योग दिवस के इस विशेष अवसर पर छात्रों के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज़ (ज्ञानोत्तरी) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुमित कुमार ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन और लस्सी वितरणकार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके बाद भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल लस्सी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिइस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मख्य रूप से शामिल थेःइनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: टीजीटी (TGT): राज कुमार, वंदना कुमारी, सुप्रिया ज्योति पीजीटी (PGT): अंजली कुमारी लिपिक: आकर्ष कुमार अमित कुमार एम रात्रि प्रभारी: शिव कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 
एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी।
 #crimenews #crime  #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पशु चिकित्सक को गोली मारकर किया जख्मी। #crimenews #crime #Begusarai #HindiNews #BreakingNews

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20 जून 2026
स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार)

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया 

मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है।
वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला,
नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, 
लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था,
आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए,
तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं—
पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो 

स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, 

मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार 
सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 20 जून 2026 स्थान: बलिया, बेगूसराय (बिहार) भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बलिया में निकाला गया विशाल मशाल जुलूस भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की मृत्यु के विरोध में आज बलिया नगर में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया और न्याय की मांग को बुलंद किया। जुलूस का नेतृत्व वार्ड पार्षद अविनाश कुमार एवं वार्ड पार्षद विश्वजीत कुमार ने किया मशाल जुलूस बलिया बाजार हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बलिया प्रखंड (ब्लॉक) परिसर तक पहुंचा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद एवं वार्ड पार्षद जावेद अख्तर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई और न्याय पाने का अधिकार है। ऐसे में भरत भूषण तिवारी की हत्या की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कर दोषी पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा आवश्यक है। वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने कहा कि भरत भूषण तिवारी गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज उठाने का कार्य करते थे " और जब कसाब जैसे आतंकवादी को भी अदालत तक पहुँचने का अधिकार मिला, नक्सलियों के लिए भी आत्मसमर्पण के द्वार खुले रहे, लेकिन जब भरत तिवारी जैसा व्यक्ति, जो गरीबों और वंचितों की आवाज उठाता था, आत्मसमर्पण के बाद भी मौत पा जाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गईं— पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिस वाले के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी के परिवार को 1 करोड़ आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उनके प्रखंड में उनका शहीद द्वार का निर्माण हो, मौके पर मौजूद बलमंत कुमार गांधी,छात्र नेता पियूष कुमार, नीतीश कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, वार्ड पार्षद करण कुमार, वार्ड पार्षद मो सोहेल , राहुल सिंह राजपूत, मनीष कुमार, मानो, अनिल कुमार सूरज कुमार, फैज आलम , पिंकेश कुमार, राहुल कुमार

Dandari, Begusarai | Jun 21, 2026

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट

विवादों के त्वरित
निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।

दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार

अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

बरौनी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजनः जमीन विवाद के एक मामले का मौके पर निपटारा संवाददाता मुकेश कुमार बीहट विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को बरौनी प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार राजस्व अधिकारी (RO) विनोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। दो नए आवेदन आए, एक का ऑन-स्पॉट निष्पादनजनता दरबार में कुल दो नए आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व अधिकारी जावेद हुसैन की पहल पर एक पुराने मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी ने खुद 'स्पॉट' (घटनास्थल) पर जाकर जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसके आधार पर शनिवार को इस मामले को पूरी तरह सुलझा लिया नेतृत्वः राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन ने बताया कि नए मामले: 02 आवेदन प्राप्त हुए। 01 मामले का ऑन-स्पॉट जांच रिपोर्ट के आधार पर निपटाराप्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूदजनता दरबार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल के राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी भी मुस्तैद दिखे। मौके पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थेःराजस्व एवं प्रशासनिक कर्मी: राजस्व कर्मचारी जावेद हुसैन, संजय कुमार, कुंदन कुमार (वन), कुंदन कुमार दो और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार।पुलिस प्रशासनः बरौनी थाना के (SI) पप्पू कुमार एवं एचएफसी थाना भरत राम। डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है ताकि रैयतों के जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही आसानी से सुलझाया जा सके

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था।
 #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

बेगूसराय जिले के बलिया, 20 जून 2026। थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 15 वर्षीय किशोर को कथित रूप से एसिड पिलाकर गंभीर रूप से घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल की पहचान पोखरिया निवासी राजकुमार यादव के पुत्र रोशन कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार ने कुछ दिन पूर्व अपने घर से जेवरात चोरी कर गांव के ही अर्जुन यादव के पुत्र साजन कुमार के पास रखवा दिए थे। बाद में परिजनों के दबाव पर उसने एक कान की बाली वापस लेकर घरवालों को सौंप दी, लेकिन शेष जेवर, विशेषकर झुमका, वापस लाने को लेकर परिवार का दबाव बना हुआ था। इसी वजह से रोशन लगातार साजन कुमार से जेवर लौटाने की मांग कर रहा था। #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #crimenews

Dandari, Begusarai | Jun 20, 2026