कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनती हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वनिता ध्यानी, सहित सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।