
स्कूल में शिक्षकों की कमी और भवन का संकट ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा उपखंड क्षेत्र के ग्राम टांट के ग्रामवासियों ने आज सोमवार को प्रधानाचार्य एवं शैक्षणिक स्टाफ की नियुक्ति तथा भवन निर्माण को लेकर उपखण्ड अधिकारी प्रिया बजाज को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामिणों ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमोन्नत सत्र 2022 हुए चार वर्ष से अधिक का समय हो गया हैं लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य, पांच सैकण्ड ग्रेड अध्यापक, एक एलडीसी तथा एक चतुर्थ श्रेणी का पद रिक्त हैं। विद्यालय में बच्चों की संख्या 200 से अधिक हैं। शैक्षणिक स्टाफ की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा हैं जिसका असर बोर्ड परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता हैं।
विद्यालय के क्रमोन्नत होने के कारण विद्यालय भवन का परिसर भी छोटा पड़ रहा हैं जिसमें अभी चार क्लास रूम एक आफिस रूम और एक रूम जर्जर अवस्था में है। इस सबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बहुत बार आग्रह भी किया हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई हैं।
ज्ञापन देने के लिए सरपंच प्रतिनिधि केड़ली, मदनलाल, नंदूसिंह, रामसिंह, किशोरसिंह, मनमोहनसिंह, नंदूसिंह, जितेन्द्र सारस्वत, कल्याणसिंह, करणसिंह, हड़मानसिंह, प्रतापसिंह, बाबूसिंह, जीवराजसिंह, हरिराम, मेघाराम, व हड़मानराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने एकत्रित होकर उपखण्ड अधिकारी महोदया को अवगत कराया।