
भाजपा त्रिलोचन महादेव मंडल की मासिक बैठक 10 सितंबर को
गैंग हट लिल्ह में सुबह 11 बजे होगी बैठक, विधायक डॉ. जनक राज रहेंगे विशेष रूप से मौजूद
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा भरमौर के त्रिलोचन महादेव मंडल की मासिक बैठक 10 सितंबर, वीरवार को गैंग हट लिल्ह में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे किया जाएगा। बैठक में भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मंडल महामंत्री सुमन ठाकुर ने बताया कि बैठक में मंडल के संगठनात्मक एवं आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। बैठक में त्रिलोचन महादेव मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पालक तथा विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।
इसके अलावा मंडल से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
मंडल महामंत्री सुमन ठाकुर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है।