
श्री बधर माता आध्यात्मिक एव सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट, द्वारा आयोजित पाँचवे वार्षिक उत्सव संपन्न।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
आकोला। सभी परिवार में कुलदेवी की पूजा होनी ही चाहिए, यह परिवार की प्रथम आराध्य है. श्री बधर माता आध्यात्मिक एव सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट,द्वारा आयोजित पाँचवे वार्षिक उत्सव के समापन समारोह में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा आज महंत अनुजदासजी मूँगाना वालो को ट्रस्ट द्वारा भक्तों के मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया था। महन्तजी ने सर्व प्रथम पहाड़ी पर स्थित बधर माताजी के दर्शन कर अपने प्रवचन में महंतजी ने आज के समाज की परिस्थिति पर चिंता व्यक्त कीयी, आज भक्तों में तिलक, सीखा, नित्य मंदिर पहुँचने की उदासीनता यह सब ठीक नहीं हैं। मुझे यह देखकर प्रसन्नता हुई की आप सभी पूर्ण भारत वर्ष से आप लोग अपनी कुलदेवी के दर्शन हेतु यहाँ गोपाष्टमी के पर्व पर पधारकर अष्टमी का होम, गौ पूजन, माताजी की प्रसादी करते है, सनातनी परम्परा का पालन करते है आप सभी को साधुवाद देता हूँ। महन्तजी ने माताजी को जाने वाली 105 सीढ़ियो का जीर्णो द्वार के लिए प्रथम सीढ़ी की घोषणा स्वंय के द्वारा की गई। शेष के लिए भक्तों से आव्हान किया तो भक्तों ने महन्तजी के आदेश को शिरोधार्य करते हुए सभी शिडीयो के लिए अपने अपने सहयोग की घोषणा की।