बकस्वाहा में जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार,दमोह के तीन जुआरी पकड़े, ₹15,070 नकद और बाइक जब्त
बक्सवाहा। थाना बक्सवाहा पुलिस ने जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दमोह जिले के तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹15,070 नगद और करीब ₹40 हजार कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जंगल में नर्सरी के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां मान सिंह यादव, रामकुमार यादव और मिथलेश रजक निवासी ग्राम सादपुर, थाना रजपुरा, जिला दमोह को जुआ खेलते पकड़ा। वहीं छोटू बंजारा निवासी सादपुर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
कार्रवाई एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशांत सेन एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।