
*थानाध्यक्ष हरैया संजय कुमार की बड़ी कार्रवाई, कंपनी का सरिया चोरी कर बेचने वाले 3 गिरफ्तार, 9 बंडल सरिया बरामद - बस्ती*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 02 अक्टूबर 2026
* जनपद बस्ती में थाना हरैया पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। *प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार* के नेतृत्व में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए 09 बंडल गैलंट ब्रांड सरिया, 11,000 रुपये नगद और 3 एंड्राइड मोबाइल (RealMe, Vivo, Samsung) बरामद किया है।
थाना हरैया पर दिनांक 01.10.2026 को आवेदक गोरखपुर गैलेंट इस्पात लिमिटेड कंपनी के एचआर द्वारा शिकायत दी गई थी कि उनकी कंपनी के कुछ ट्रक चालक कंपनी के लदे हुए सरिया को बीच रास्ते में ही चोरी से उतार कर रास्ते में पड़ने वाले बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर दुकान संचालकों की मिलीभगत से बेच देते हैं। जिस पर थाना हरैया में मु.अ.सं. 284/2026 धारा 306 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि ट्रक नं. UP41AT6337 के चालक हरिओम तिवारी और खलासी रोहित तिवारी ने बिहरा के सामने स्थित आर.के. ट्रेडर्स के संचालक रामकेवल वर्मा और उसके बेटे रत्नेश वर्मा व शनि निषाद के साथ मिलकर 09 बंडल सरिया चोरी से आर.के. ट्रेडर्स की दुकान के सामने उतार दिया है।
इस सूचना पर *थानाध्यक्ष हरैया संजय कुमार*, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, उ.नि. राम प्रकाश यादव, उ.नि. दिनेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी महाराजगंज अनिल कुमार त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने दिनांक 02.10.2026 को समय करीब 00:15 बजे बिहरा-सेमरहिया मोड़ कस्बा महाराजगंज स्थित आर.के. ट्रेडर्स की दुकान के पास से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(4) BNS की वृद्धि की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -*
1. हरिओम तिवारी पुत्र हरिवंश कुमार तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी जयराम तिवारी पुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा (ट्रक चालक)
2. रोहित तिवारी पुत्र भगवान दास तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी मदारपुर थाना करनैलगंज जनपद गोंडा (खलासी)
3. रामकेवल पुत्र रामलौट उम्र 52 वर्ष निवासी तेनुआ थाना हरैया जनपद बस्ती (आर.के. ट्रेडर्स संचालक)
*फरार अभियुक्त -* रत्नेश वर्मा पुत्र रामकेवल वर्मा और शनि निषाद पुत्र दयाराम निषाद निवासी त्रिलोकपुर की तलाश जारी है।
*पूछताछ में खुलासा -* अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग गैलेंट कंपनी गोरखपुर से सरिया लेकर विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों को देने जाते हैं। खर्च निकालने के लिए ट्रक में लदे सरिया में से कुछ बंडल निकाल कर दुकानों पर बेच देते हैं। आर.के. ट्रेडर्स मालिक के कहने पर 09 बंडल सरिया उतारा था जिसके बदले 11,000 रुपये मिले थे।
*आपराधिक इतिहास -* अभियुक्त हरिओम तिवारी पर पहले से मु.अ.सं. 218/2024 धारा 323, 504, 506 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा में मुकदमा दर्ज है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 2, 2026