
#गाढ़ा थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी का आतंक क्षेत्र को कर रहा है बर्बाद। सीतामढ़ी के एसपी अब तक मौन क्यों?*
*#जमीनी विवाद मामला में अभियुक्त से एक मोटी रकम लेकर के गाढ़ा थाना अध्यक्ष ने वादी पक्ष को किया मानसिक टॉर्चर*
*#पीड़ित परिवार पहुँचा एसपी एवं डीएसपी के समक्ष, मामला हुआ वायरल-----*
*#डीएसपी एवं इन्स्पेक्टर को मिला जाँच का जिम्मा।*
#सीतामढ़ी /#बिहार : - बिहार के सीतामढ़ी जिला से एक सनसनी खेज फैला देने वाली बातें निकलकर सामने आ रही है?
ज्ञात हो कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत गाढ़ा थाना के क्षेत्र धकजरी ग्राम से दिल - दहला देने वाली बातें निकलकर के ग्राउंड लेवल पर आ चुकी है।
मामला यह है कि सूरज ठाकुर के पुत्र रौशन कुमार ठाकुर का वर्षो पुराना घर को बिना न्यायालय के आदेश पर गाढ़ा थाना अध्यक्ष ने अभियुक्त से एक मोटी रकम लेकर के घर तोड़ने का धमकी देते हुए, रौशन कुमार ठाकुर के परिवार को इस तरह से टॉर्चर किया कि उसके परिवार के कई सदस्य बीमार पड़ चुके हैं।
इस पूरी मामला को गंभीरता से लेते हुए रौशन कुमार ठाकुर ने एक लिखित आवेदन के साथ सीतामढ़ी के डीएसपी राजीव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित रंजन से मुलाकात कर थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी की घिनौना हरकत के बारे में पूरी तरह से जानकारी देने का काम किया है। यही नहीं रौशन कुमार ठाकुर ने एक लिखित आवेदन तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चन्दन कुशवाहा को भी देकर अपने परिवार को पूरी तरह से सुरक्षित रहने का सुरक्षा की मांग किया है।
उन्होंने साफ तौर पर पुलिस पदाधिकारियों को बताया है कि गाढ़ा थाना अध्यक्ष सोनी कुमारी हमारे परिवार के तमाम सदस्यों को किसी भी झूठा मुकदमा में फंसा करके मेरे परिवार को बर्बाद कर सकती हैं।
इस पूरे मामला को मीडिया जगत ने गंभीरता से लिया है और मीडिया ने सवाल कर दिया है? पुलिस प्रशासन से जो किस धारा के तहत थाना अध्यक्ष ने वादी पक्ष को दिया धमकी?
माननीय न्यायालय में टाइटल सूट नंबर 85/2026 दर्ज है? केश न्यायालय में काफी तेजी गति से चल रहा है। उसके बावजूद न्यायालय का निर्णय आना बाकी और थाना अध्यक्ष का आतंक क्षेत्र को बर्बाद कर रहा है। ज्योही पूरी मामला को डीएसपी राजीव कुमार सिंह एवं एसपी अमित रंजन को और डीआईजी चन्दन कुशवाहा को मामला से सम्बंधित बातें जानकारी हुई हैं,तो उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी को जाँच का जिम्मा सौंप दिया है?
अब देखना है किसके दबाव में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन चल रहे हैं? जो इस तरह के भ्रष्ट थाना अध्यक्ष को अब तक थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा करके रखे हुए हैं?