उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। एमसीबी के कोटाडोल में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में 6 से 8 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगस्त के अंत तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
अगले तीन घंटों के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में यलो अलर्ट है। तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#ChhattisgarhWeather #WeatherAlert #OrangeAlert #YellowAlert #ChhattisgarhRain #CGWeather #RainAlert #ChhattisgarhNews #FatafatNews