
चम्बा की बेटी सीमा की सफलता पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने चुराह विधायक हंस राज का जताया आभार
चंबा। एशियन स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चंबा और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली धाविका उड़नपरी सीमा सीमा की सफलता पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु ने खुशी जताई है। उन्होंने सीमा के संघर्ष के दौर में सहयोग और हौसला देने के लिए चुराह विधायक डॉक्टर Hans Raj का आभार व्यक्त किया।
मनोज कुमार मनु ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि हंस राज ने सीमा के संघर्ष के समय उनका सहारा दिया था। उन्होंने कहा कि आज सीमा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, जिसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ समय पर मिले सहयोग को भी जाता है।
उन्होंने कहा, “आदरणीय विधायक बड़े भाई हंस राज जी का तह दिल से धन्यवाद। आप उन नेताओं में रहे, जिन्होंने संघर्ष के समय सीमा को सहारा दिया। यही परिणाम है कि आज सीमा पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना पाई है।”
गौरतलब है कि मनोज कुमार मनु करियां वार्ड से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। सीमा की उपलब्धियों पर वे लगातार उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते रहे हैं।
#follower #highlight Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
Chamba, Chamba | Sep 30, 2026