Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
sharmaajay55253
Verma jewellers की चंबा में पत्रकार वार्ता 1 से 4 तक होटल ईरावती में सजेगी । Himachal Times TV Verma jewellers
Chamba, Chamba
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
चंबा। चुराह विधानसभा हंस राज ने आज होटल इरावती में पत्रकार वार्ता की । Himachal Times TV Bharatiya Janata Party (BJP)
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
धर्मशाला : BSNL का 26वां स्थापना दिवस, 4G विस्तार और भारतनेट से गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल धर्मशाला में BSNL के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3G को 4G में अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। भारतनेट के तीसरे चरण में कांगड़ा और चंबा के सभी 21 ब्लॉकों में कार्य शुरू किया गया है। वहीं, मणिमहेश यात्रा के दौरान हरसर से गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। #BSNL #Dharamshala #KangraNews #ChambaNews #BharatNet #BSNL4G #DigitalIndia #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
धर्मशाला : SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, राहुल गांधी पर लगाए आरोप धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने SIR को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष SIR की प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैला रहा है। सांसद ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया, फॉर्म-6 और राहुल गांधी के पूर्व बयानों को लेकर भी सवाल उठाए और जनता के सामने तथ्य रखने की बात कही। #SIR #RajeevBhardwaj #KangraNews #Dharamshala #Congress #RahulGandhi #ElectionCommission #HimachalPolitics #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
बिलासपुर : राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, नयना देवी में दर्शन का समय तय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और पूरे क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। नयना देवी मंदिर में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। वहीं, सुबह 10 बजे से घागस और नौणी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। #DraupadiMurmu #BilaspurNews #NainaDevi #HimachalNews #SecurityArrangements #TrafficAdvisory #AIIMSBilaspur #HimachalPradesh #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
बिलासपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आनंदपुर साहिब हेलीपैड का निरीक्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बिलासपुर और रोपड़ प्रशासन ने आनंदपुर साहिब हेलीपैड का निरीक्षण किया। वहीं, टोबा से श्री नैना देवी मंदिर तक सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। #BilaspurNews #ShriNainaDevi #DraupadiMurmu #PresidentOfIndia #BilaspurHimachal #NainaDevi #HimachalNews #HimachalPradesh #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
कुलाल गांव को स्वच्छ बनाने के लिए महिलाओं ने उठाया बीड़ा महिला मंडल और ग्रामीणों ने मिलकर की गांव की सफाई, लिया गंदगी मुक्त कुलाल का संकल्प पांगी, 1 अक्टूबर। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की ग्राम पंचायत मिन्धल के वार्ड नंबर-2 कुलाल गांव में ग्रामीणों ने स्वच्छता को लेकर सराहनीय पहल की। वार्ड पंच मनीषा कुमारी, महिला मंडल प्रधान सरिता कुमारी तथा पूर्व वार्ड पंच कौल सिंह के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने के साथ-साथ सार्वजनिक पनिहार और मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई की गई। इस दौरान महिलाओं ने मिलकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में बृजेश, बलदेव, बेलो, कमली, सावित्री, सेवी, मंगली, आशा कुमारी, लाल देई, चतरी, फिल्म धर्मी, अनु, काबली, कमला, निर्मला, लच्छम देई सहित वार्ड की कई महिलाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाएंगे और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ गांव केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि कुलाल गांव को गंदगी मुक्त गांव बनाया जाएगा और स्वच्छता अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। ग्रामीणों की इस पहल से गांव में स्वच्छता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश गया है। सुरेंद्र ठाकुर TRIBAL LIVE NEWS आपकी आवाज सच के साथ
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला चढ़ाई पर पीछे खिसका रेत से लदा टिप्पर, नाले में गिरने से बाल-बाल बचा चंबा, 1 अक्टूबर 2026 चंबा के हिमगिरी-सियुल मार्ग पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रेत से लदा एक मालवाहक टिप्पर चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा। देखते ही देखते टिप्पर सड़क के किनारे पहुंच गया और नाले की तरफ झुकने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से पहले ही रुक गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टिप्पर के पिछले पहियों के आगे बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए, ताकि वह आगे खिसककर नाले में न जा सके। इसी दौरान लोगों ने टिप्पर में सवार चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में चालक के सुरक्षित होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि टिप्पर नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग के इस हिस्से में खड़ी चढ़ाई और सड़क की खराब स्थिति के कारण भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि हिमगिरी-सियुल मार्ग के इस संवेदनशील हिस्से की सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। ट्राइबल लाइव न्यूज़ — खबर वही, जो जमीन पर दिखे।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
कुगती के लाल देसी राजमाह की देशभर में पहचान, मौसम की मार से किसान चिंतित चंबा 01 अक्टूबर 2026 भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव कुगती का लाल देसी राजमाह अपने खास स्वाद, गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के चलते अब देशभर के बाजारों में अपनी अलग जगह बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैयार होने वाला यह राजमाह दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी अच्छी मांग बताई जाती है। कुगती जैसे दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। सीमित खेती के मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच किसान महीनों तक कड़ी मेहनत करते हैं। स्थानीय स्तर पर मार्च-अप्रैल के दौरान राजमाह की बुवाई की जाती है, जबकि फसल सितंबर-अक्टूबर में तैयार होती है। इस बार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष अधिक बारिश और लगातार बनी नमी का राजमाह की फसल पर असर पड़ा है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि किसानों को उम्मीद है कि फसल पकने के अंतिम चरण में मौसम अनुकूल रहा तो नुकसान की भरपाई कुछ हद तक हो सकती है। नकदी फसल के रूप में बढ़ी अहमियत कुगती क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका में राजमाह की खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय के साथ यहां खेती के पैटर्न में बदलाव आया है और राजमाह एक महत्वपूर्ण नकदी फसल के रूप में उभर रहा है। शोध अध्ययनों में भी कुगती क्षेत्र में राजमाह के खेती क्षेत्र में बढ़ोतरी का उल्लेख मिलता है। किसानों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से विपणन, परिवहन, भंडारण और उचित बाजार उपलब्ध करवाने की सुविधाओं को और मजबूत किया जाए, तो कुगती के लाल देसी राजमाह को देशभर में और बड़ा बाजार मिल सकता है। 🎙️ बाइट — स्थानीय निवासी “कुगती का राजमाह अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां खेती करना बहुत कठिन है। मौसम की मार और बाजार तक पहुंच की समस्या किसानों के सामने बड़ी चुनौती है। सरकार परिवहन और मार्केटिंग की सुविधा मजबूत करे तो किसानों को इसका बेहतर लाभ मिल सकता है।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026