Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
adhimachali73
S O HRTC पर कार्रवाई न होने से संघ ने एक बार फिर प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए
Chamba, Chamba
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
चढ़ाई पर पीछे खिसका रेत से भरा टिप्पर, नाले में गिरने से बचा #himachalpradesh #dcchamba #chamba #viralvideo #viralreel
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
होटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी (अमरु ) की निरीक्षण टीम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स तीन सीटों से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डॉ. सीमा देवी (अमरु ) शामिल रहीं। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया, माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स से संबंधित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान निरीक्षण टीम ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की, प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम को महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। अमरु टीम का यह निरीक्षण पीजी कोर्स की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ श्रीधर राव, गजन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहें।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से प्रेस नोट जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज एवं सत्यापित करवाने का आग्रह किया गया है। जारी सूचना के अनुसार कुल 18 रिक्त पदों में सामान्य वर्ग (यूआर) के 9 पद, सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का 1 पद, सामान्य वर्ग (डब्ल्यूएफएफ) का 1 पद, अनुसूचित जाति (यूआर) के 5 पद तथा अनुसूचित जनजाति (यूआर) के 2 पद शामिल हैं। विभाग द्वारा निर्धारित बैच वर्ष के अनुसार अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए प्रायोजित किया जाएगा। सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए दिसंबर 2012, ईडब्ल्यूएस के लिए दिसंबर 2015, डब्ल्यूएफएफ के लिए दिसंबर 2025, एससी (यूआर) के लिए दिसंबर 2021 तथा एसटी (यूआर) के लिए दिसंबर 2022 बैच निर्धारित किए गए हैं। प्रेस नोट में बताया गया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण एवं नाम की पुष्टि अवश्य कर लें। निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण अथवा सत्यापन न करवाने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से लागू नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं। बाइट निशान कुमार JOA IT जिला रोजगार कार्यालय चंबा।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। इस नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में सहायता मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को अब उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की हड्डियों और जोड़ों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध कराती है। इससे फ्रैक्चर, ट्रॉमा, रीढ़ की हड्डी और अन्य जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नई मशीन की मदद से ऑपरेशन का समय कम होगा, सर्जरी की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही कई मामलों में मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें यह सुविधा चंबा में ही उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नई सी-आर्म मशीन के संचालन से जिले के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। बाइट डॉ प्रदीप सिंह एमएस मेडिकल कॉलेज चंबा। बाइट डॉ मानिक सहगल हेड ऑफ डिपार्टमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला चंबा के अंतिम गांव कुगती का लाल देसी राजमाह अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाने वाला राजमाह दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी भारी मांग रहती है। हालांकि राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र में किसानों को बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है। कुगती जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेती का मौसम सीमित होता है और फसल को तैयार होने में कई महीने लग जाते हैं। यहां के किसान मार्च-अप्रैल में राजमाह की बुवाई करते हैं, जबकि फसल सितंबर-अक्टूबर में तैयार होती है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस वर्ष अधिक बारिश के कारण राजमाह की फसल पर असर पड़ा है। लगातार नमी और मौसम में बदलाव से उत्पादन में कमी आने की आशंका बनी हुई है। कई स्थानों पर फसल को नुकसान भी पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके बावजूद किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम के अंतिम चरण में परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो उन्हें बेहतर उत्पादन मिल सकेगा। कुगती क्षेत्र के किसानों की आजीविका में राजमाह की खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समय के साथ यहां के खेती के पैटर्न में भी बदलाव आया है और राजमाह नकदी फसल के रूप में उभरकर सामने आया है। शोध अध्ययनों के अनुसार कुगती क्षेत्र में राजमाह का क्षेत्रफल लगातार बढ़ा है, क्योंकि यह किसानों को अन्य पारंपरिक फसलों की तुलना में बेहतर आय प्रदान करता है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का साथ मिला और सरकार की ओर से विपणन तथा परिवहन सुविधाओं को और मजबूत किया गया तो कुगती का राजमाह भविष्य में भी देशभर के बाजारों में अपनी विशेष पहचान बनाए रखेगा। बाइट स्थानीय निवासी।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सुविधा देने के लिए BSNL की टीम ने करीब डेढ़ महीने तक धनछो में कैंपिंग कर नेटवर्क सेवाओं को मजबूत किया। हड़सर में टावर को रेडिएट करवाने के साथ धनछो तक नेटवर्क सुविधा पहुंचाई गई, जिसका सिग्नल गौरीकुंड से आगे तक भी पहुंचा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में BSNL की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार रही। #ManimaheshYatra #Manimahesh #BSNL #BSNLNetwork #Dhancho #Hadsar #Gaurikund #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #ChambaNews #ManimaheshNews #YatraNews #Pilgrims #NetworkService #TelecomService #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #EkNazarHimachalNews #जयभोलेनाथ #हरहरमहादेव #मणिमहेश #मणिमहेशयात्रा #हिमाचलप्रदेश #चंबा
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
Verma jewellers की चंबा में पत्रकार वार्ता 1 से 4 तक होटल ईरावती में सजेगी । Himachal Times TV Verma jewellers
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा। चुराह विधानसभा हंस राज ने आज होटल इरावती में पत्रकार वार्ता की । Himachal Times TV Bharatiya Janata Party (BJP)
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
S O HRTC पर कार्रवाई न होने से संघ ने एक बार फिर प्रदर्शन किया और निगम... - Chamba News