
भाई दूज पर BSF जवानों के बीच पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, तनोट में वीर जवानों के साथ मनाया त्योहार
जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाई दूज के पावन अवसर पर जैसलमेर के तनोट में देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के पल साझा किए तथा उनके त्याग और समर्पण को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए विषम परिस्थितियों में भी अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा में समर्पित इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि भाई दूज का पर्व जवानों के प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं।
मुख्यमंत्री ने माँ भारती के वीर सपूतों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए सभी जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकुशल रहने की मंगलकामना की।
Bhajanlal Sharma
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026