
हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री राजेश ठकराल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने किसानों और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
श्री राजेश ठकराल ने बताया कि कल देर सायं हुई इस मुलाकात के दौरान टोहाना, रतिया, सिरसा एवं फतेहाबाद की अनाज मंडियों से संबंधित विभिन्न विषयों तथा प्रदेश की आटा चक्कियों पर लगने वाले टैक्स को समाप्त करने की मांग को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री राजेश ठकराल ने कहा कि व्यापारियों एवं किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख और सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारियों, किसानों और छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia