चुराह उपमंडल में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत नकरोड़–हिमगिरी डैम सड़क पर HP44A 0494 नंबर वाहन रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसकी जानकारी सुबह लगी आपको बता दे कि चुराह उपमंडल में नकरोड़–हिमगिरि डैम साइड सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार HP44A 0494 नंबर का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान और वाहन किसका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही तीसा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। चारो लोग चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के बताए जा रहे है जानकारी के अनुसार इनमें 2 लोग गांव करमुंड और 2 लोग गांव सेरू के बताऐ जा रहे है। यह हादसा देर रात चुराह नकरोड़ हिमगिरी डैम साइड के समीप हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन ऑटो कार थी।