
टीम इंडिया के लिए T20 टीम में कमबैक को लेकर बोले भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, दिया बड़ा बयान
अगर मुझे T20 टीम में चुना जाता है तो मुझे खुशी होगी।
मैं अपने खेल पर लगातार काम करना चाहता हूं और खुद को टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में एक बेहतर बल्लेबाज बनाना चाहता हूं।
बोले सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं
T20 टीम से बाहर होने पर छलका शुभमन गिल का दर्द
जितेंद्र गुप्ता ✍️
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल। ने टी20 टीम में वापसी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद गिल ने कहा कि यदि उन्हें भारत की टी20 टीम में चुना जाता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उन्होंने कहा कि चयन करना चयनकर्ताओं का काम है, जबकि उनका पूरा ध्यान अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने पर है।
गुजरात की टीम की कप्तानी करते हुए गिल ने इस सत्र में 15 पारियों में 722 रन बनाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टी20 विश्व कप टीम से बाहर रहने के बाद गिल ने कहा कि वह टी20, वनडे और टेस्ट तीनों प्रारूपों में खुद को एक बेहतर बल्लेबाज बनाना चाहते हैं। गिल का यह बयान उनके टी20 टीम में वापसी के इरादों को साफ तौर पर दर्शाता है।
#TeamIndia #teamindiacaptain #ShubmanGill
#ipl2026 #ipl #bcci #cricket #cricketlovers #cricketnews #cricketfans #NewsUpdate
#t20cricket #T20WorldCup #gujrattitans #GT
Orai, Jalaun | Jun 4, 2026