
महिला को झांसा देकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को राजीव चौक के पास एक महिला को झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की 15 फरवरी 2024 को जिला महेंद्रगढ़ के गांव खैराना हाल आबाद सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह राजीव चौक रेवाड़ी से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसको झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके गले की सोने की चेन, अंगूठी, कानों के कुंडल, स्मार्ट फोन, दो साड़ी व पर्स लेकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी यूपी के जिला मेरठ गांव आशिफाबाद समसपुर निवासी फिरोज, उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी ऐजाज, उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी सैफुदिन अली उर्फ सैफु व रफाकत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुछताछ में आरोपियों ने बताया था की वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घरेलु/कामकाजी महिलाओं को झांसा देकर उन्हें अपने विश्वास में लेकर उपरोक्त वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान को बैच कर प्राप्त की गई राशी में से 36 हजार रूपये की नकदी बरामद की है। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Rewari, Rewari | Aug 18, 2026