जानलेवा हमला व रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी दबोचा।
थाना बावल पुलिस ने 03 नवम्बर 2025 को गांव नांगल तेजू निवासी एक युवक पर कंपनी में पानी सप्लाई की रंजिश के चलते लाठी डंडों से पिट पिट कर जानलेवा हमला करने व (रंगदारी) जबरन पैसों की मांग करने के मामले में संलिप्त नौवां आरोपी जितेन्द्र उर्फ जिते निवासी गांव चिरहाडा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता सुरजपाल निवासी गांव नांगल तेजू की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 312/2025 थाना बावल के इस मामले में आठ आरोपी देवेन्द्र उर्फ देबू, बीकेश उर्फ टीनू, अंकित, भगत सिंह उर्फ भगती, सज्जन सिंह उर्फ हांडा, साहिल, मनीष उर्फ मनोज व सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जिते के खिलाफ पहले भी थाना कसौला में लडाई-झगडे का एक मामला दर्ज हैं। जो पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Aug 18, 2026