शिलान्यास पट पर दुकान का प्रचार
लालगंज के सुरियाना मंदिर के पास नाला निर्माण को लेकर विधायक द्वारा लगाया गया शिलान्यास पट अब दुकान के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया कि शिलान्यास पट पर पेंट कर उसके ऊपर दुकान का प्रचार लिख दिया गया है।