पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों से निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
प्रदेश के पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर युवक-युवतियों के लिए आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2027 एवं अन्य समकक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 06 माह का निःशुल्क आवासीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण के लिए पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.bcwelfare.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner