Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) हर बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत देने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है माँ का दूध। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी माताओं, बहनों एवं परिवारों से अपील की कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत करें, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध दें तथा दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखें। उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ विकास, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और माँ-शिशु के स्नेहपूर्ण संबंध की मजबूत नींव है। आइए, हम सभी मिलकर प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत देने का संकल्प लें। #विश्व_स्तनपान_सप्ताह #BreastfeedingWeek #Poshan #MPWCD

MORE NEWS

विश्व स्तनपान सप्ताह पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का संदेश

हर बच्चे को मिले जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत, स्तनपान को दें प्राथमिकता

विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने माताओं, बहनों एवं परिवारजनों को शुभकामनाएँ देते हुए स्तनपान को शिशु के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बताया।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है। यह उसका पहला, संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार है, जो जन्म के साथ ही उसे स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देना उसके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद शिशु को घर का बना पौष्टिक पूरक आहार अवश्य प्रारंभ किया जाए, लेकिन कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखा जाए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है तथा उसके समग्र विकास को मजबूती मिलती है।

सुश्री भूरिया ने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के लिए ही नहीं, बल्कि माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। यह माँ और शिशु के बीच स्नेह, विश्वास एवं भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाता है।

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्तनपान एवं शिशु देखभाल संबंधी नियमित परामर्श एवं आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी माताओं एवं परिवारों से अपील की कि वे अपने निकटतम आंगनवाड़ी केन्द्र से जुड़कर इन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी से आह्वान किया कि वे यह संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत मिले, प्रत्येक माँ को स्तनपान संबंधी सही जानकारी एवं सहयोग प्राप्त हो तथा परिवार और समाज मिलकर स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

विश्व स्तनपान सप्ताह पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का संदेश हर बच्चे को मिले जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत, स्तनपान को दें प्राथमिकता विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त 2026) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने माताओं, बहनों एवं परिवारजनों को शुभकामनाएँ देते हुए स्तनपान को शिशु के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बताया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है। यह उसका पहला, संपूर्ण एवं सर्वोत्तम आहार है, जो जन्म के साथ ही उसे स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना तथा जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध देना उसके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद शिशु को घर का बना पौष्टिक पूरक आहार अवश्य प्रारंभ किया जाए, लेकिन कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखा जाए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संक्रमण का खतरा कम होता है तथा उसके समग्र विकास को मजबूती मिलती है। सुश्री भूरिया ने कहा कि स्तनपान केवल शिशु के लिए ही नहीं, बल्कि माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। यह माँ और शिशु के बीच स्नेह, विश्वास एवं भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्तनपान एवं शिशु देखभाल संबंधी नियमित परामर्श एवं आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी माताओं एवं परिवारों से अपील की कि वे अपने निकटतम आंगनवाड़ी केन्द्र से जुड़कर इन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी से आह्वान किया कि वे यह संकल्प लें कि प्रत्येक बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत मिले, प्रत्येक माँ को स्तनपान संबंधी सही जानकारी एवं सहयोग प्राप्त हो तथा परिवार और समाज मिलकर स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएँ। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 1, 2026

#सफलता_की_कहानी

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली नई उड़ान, गिफ्ट एवं टॉय शॉप का किया सफल विस्तार

जिले के निवासी श्री निखिल त्रिवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर छोटे व्यवसाय को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। वर्ष 2009 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ की गई उनकी गिफ्ट एवं टॉय शॉप आज झाबुआ शहर में एक विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। वर्षों की मेहनत से स्थापित इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिवार के भरण-पोषण एवं बढ़ती व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री त्रिवेदी ने अपने व्यवसाय के विस्तार का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत केनरा बैंक, झाबुआ से ₹8.00 लाख का ऋण प्राप्त किया।

योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया, नए एवं आकर्षक उत्पादों का स्टॉक बढ़ाया तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। व्यवसाय के विस्तार का सकारात्मक परिणाम सामने आया और आज उनकी मासिक आय लगभग ₹40,000 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने दो स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के साथ रोजगार सृजन का भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री निखिल त्रिवेदी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेकर दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ कार्य किया जाए, तो छोटा व्यवसाय भी बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। आज वे न केवल एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी हैं, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

#सफलता_की_कहानी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली नई उड़ान, गिफ्ट एवं टॉय शॉप का किया सफल विस्तार जिले के निवासी श्री निखिल त्रिवेदी ने अपनी मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर छोटे व्यवसाय को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है। वर्ष 2009 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ की गई उनकी गिफ्ट एवं टॉय शॉप आज झाबुआ शहर में एक विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। वर्षों की मेहनत से स्थापित इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार के भरण-पोषण एवं बढ़ती व्यावसायिक आवश्यकताओं को देखते हुए श्री त्रिवेदी ने अपने व्यवसाय के विस्तार का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत केनरा बैंक, झाबुआ से ₹8.00 लाख का ऋण प्राप्त किया। योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने अपनी दुकान का विस्तार किया, नए एवं आकर्षक उत्पादों का स्टॉक बढ़ाया तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। व्यवसाय के विस्तार का सकारात्मक परिणाम सामने आया और आज उनकी मासिक आय लगभग ₹40,000 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने दो स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के साथ रोजगार सृजन का भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री निखिल त्रिवेदी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ लेकर दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के साथ कार्य किया जाए, तो छोटा व्यवसाय भी बड़ी सफलता का आधार बन सकता है। आज वे न केवल एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी हैं, बल्कि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर आर्थिक समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा सकते हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of MSME, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SuccessStory

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

ग्राम ढोल्यावड में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्राम ढोल्यावड, विकासखंड राणापुर में मंगलवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदिरा रकसिंग भाबोर ने की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल निगम झाबुआ एवं नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल अर्पण दिवस की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया। नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम ने ग्रामीणों को नल-जल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत उपयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। रंगोली के माध्यम से 'नल से जल' की अवधारणा को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच एवं मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना डावर, श्रीमती अंकिता पाठक, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

ग्राम ढोल्यावड में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्राम ढोल्यावड, विकासखंड राणापुर में मंगलवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदिरा रकसिंग भाबोर ने की। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल निगम झाबुआ एवं नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत उपरांत सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर ने जल अर्पण दिवस की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया। नोडल अधिकारी श्री कुलदीपसिंह कलम ने ग्रामीणों को नल-जल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के सतत उपयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं जल के जिम्मेदार उपयोग के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने नल कनेक्शनों पर धागा बांधकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। रंगोली के माध्यम से 'नल से जल' की अवधारणा को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर सरपंच एवं मुख्य अतिथि द्वारा ग्राम को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा पंप ऑपरेटरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक यंत्री श्री दयालु राठौर, उपयंत्री श्री रवि सिसोदिया, विकासखंड समन्वयक श्रीमती अर्चना डावर, श्रीमती अंकिता पाठक, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, पंच, पानी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार श्री धूलिया बामनिया द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज साँवले के मार्गदर्शन में जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शासकीय कलापथक दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास, झाबुआ तथा माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत मिण्डल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवारों को टूटने की स्थिति तक पहुँचा देता है तथा व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय कलापथक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। दल ने प्रेरणादायी गीतों एवं लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा बताया कि “नशे से दूरी ही सच्ची खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।”

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं पुलिस हेल्पलाइन 100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jhabua Police #Jhabua #JansamparkMP

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज साँवले के मार्गदर्शन में जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय कलापथक दल द्वारा शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास, झाबुआ तथा माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत मिण्डल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया गया कि नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह न केवल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवारों को टूटने की स्थिति तक पहुँचा देता है तथा व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल सकता है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शासकीय कलापथक दल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। दल ने प्रेरणादायी गीतों एवं लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया तथा बताया कि “नशे से दूरी ही सच्ची खुशी और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।” इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं पुलिस हेल्पलाइन 100 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jhabua Police #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) हर बच्चे को जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत देने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है माँ का दूध। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी माताओं, बहनों एवं परिवारों से अपील की कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत करें, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध दें तथा दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखें। उन्होंने कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ विकास, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और माँ-शिशु के स्नेहपूर्ण संबंध की मजबूत नींव है। आइए, हम सभी मिलकर प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ जीवन की सर्वोत्तम शुरुआत देने का संकल्प लें। #विश्व_स्तनपान_सप्ताह #BreastfeedingWeek #Poshan #MPWCD - Jhabua News