दस्तक अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-8 में स्पॉट चेकिंग
घर-घर भ्रमण एवं बच्चों की स्क्रीनिंग का लिया जायजा
--
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत मंगलवार को टीकमगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक-8, बोरी दरवाजा क्षेत्र में स्पॉट चेकिंग की गई।
निरीक्षण के दौरान घर-घर भ्रमण, बच्चों की स्क्रीनिंग, दस्तक पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टियों तथा एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित गतिविधियों का सत्यापन किया गया। साथ ही हितग्राहियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं अभियान के क्रियान्वयन की प्रगति का भी अवलोकन किया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहरी) ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि दस्तक अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र बच्चे की समय पर स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए तथा पोर्टल पर जानकारी का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अद्यतन किया जाए। उन्होंने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh