फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को कराया गया सामूहिक दवा सेवन
---
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया कृमि रोधी सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र बड़ागांव धसान में जागरूकता एवं दवा सेवन गतिविधि आयोजित की गई।
कार्यक्रम के तहत माता बेटी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल, बड़ागांव धसान में विद्यार्थियों एवं विद्यालयीन स्टाफ को पात्रता के अनुसार डीईसी, एल्बेंडाजोल एवं इवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक स्वास्थ्य अमले की उपस्थिति में अपने समक्ष सेवन कराई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र देवलिया, जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, डॉ. सुकृत जैन, खंड चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बड़ागांव प्रभारी श्री गौरव जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फाइलेरिया से बचाव तथा सामूहिक दवा सेवन के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
13 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026