#उमरिया :- मछली पकड़ने बिछाए करंट की चपेट में आया युवक, मौत के बाद नदी किनारे दफनाया शव; 2 आरोपी गिरफ्तार
#उमरिया :- जिले के मगरघरा गांव में मछली पकड़ने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मामले को छिपाने के लिए उसके दोस्तों ने शव को नदी किनारे दफना दिया था।
पुलिस के मुताबिक, मछली पकड़ने के लिए लगाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। इसके बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शव को नदी किनारे दफन कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करंट किस तरह बिछाया गया था और घटना के बाद शव को दफनाने में किन लोगों की भूमिका रही।
#umaria #umarianews #makarghar #CrimeNews #PoliceAction #electriccurrent #FishingAccident #MadhyaPradesh #BreakingNews #shahdolbulletin