बैंड बाजे और तिलक लगाकर जन संकल्प यात्रा का किया गया स्वागत
..
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गांव-गांव की बदल रही तस्वीर- विधायक
...
युवा, महिला, किसान सभी वर्ग मिलकर देश को बनाएंगे विकसित राष्ट्र
....
ग्राम पंचायत पोड़ी में लगाई गई ग्राम चौपाल
...
सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितम्बर से वाराणसी से वडनगर तक प्रारंभ हुई “जन सेवा संकल्प यात्रा” के शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी पहुंचने पर बैंड बाजे, फूलमाला, तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
साथ ही एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोड़ी में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम चौपाल का शुभारंभ विधायक श्री शरद कोल ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर के गांव, शहर, कस्बे की तस्वीर बदल रही है और देश हर दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 में भारत देश विकसित राष्ट्र के रूप में उभरे। विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा, महिला, किसान एवं सभी वर्ग के लोगों का सहयोग जरूरी है हम सब मिलकर देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान अवश्य देंगे।
ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व कर रहे रजावत ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों का 5 लाख रूपये तक का निशुल्क उपचार किया जाता है, प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित कर लोगों को पक्के आवास भी प्रदान किए जाते है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
ग्राम चौपाल में विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने जीवन में आए बदलाव की कहानी को भी साझा किया।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रक्षा सिंह, समाजसेवी प्रियम त्रिपाठी, एपीओ श्री अनुराग निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल #shahdol
4 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026