सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्ञानोदय विद्यालय बिचारपुर में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
===
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रतिभा का किया प्रदर्शन
===
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं जनजागरूकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
प्राचार्य ज्ञानोदय विद्यालय श्री डीसी मिश्रा ने बताया कि 19 सितंबर 2026 को शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय बिचारपुर, शहडोल में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी के महत्व से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
#शहडोल #shahdol #SevaSankalpAbhiyan
12 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026