
16 से 8 अक्टूबर तक चलेगा "कुष्ठ रोगी खोज अभियान"
---
बुधवार 16 सितंबर से 8 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में "कुष्ठ रोगी खोज अभियान" के अंतर्गत सर्वेक्षण दल द्वारा घर-घर जाकर संभावित रोगियों की खोज की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनसमुदाय में कुष्ठ के प्रति व्याप्त भ्रॉंतियों को दूंर करना तथा नये रोगियों को खोज कर उन्हें निःशुल्क एम.डी.टी. उपचार से जोड़ना है, ताकि शासन की मंशानुरुप हम जिले को कुष्ठ मुक्ति की दिशा में अग्रसर कर सकें।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने अभियान के बारे में बताया कि आशा कार्यकर्ताओं व पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर कुष्ठ के चिन्ह व लक्षणों के आधार पर कुष्ठ के संभावित मरीजों को चिन्हित किया जायेगा। कुष्ठ रोग के लक्षणों में चमड़ी पर चमड़ी के रंग से हल्के गहरे सुन्न दाग या धब्बे, चमड़ी पर सुन्नपन-सूखापन, तेलिया तामिया चमकदार चमड़ी शामिल हैं। कुष्ठ रोग की जॉंच और उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। कुष्ठ का उपचार लेने से ये पूरी तरह से ठीक हो जाता है और समय पर उपचार लेने से विकृति भी नहीं आती।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa