
*सतना की बेटी श्रीनिका तिवारी को मिला राष्ट्रीय सम्मान*
AIDA नटवर गोपीकृष्णा नेशनल अवार्ड में बॉलीवुड नृत्य में मिला मेरिट प्रमाण पत्र
जिले के लिए गौरव का क्षण। सतना की प्रतिभाशाली नृत्यांगना कुमारी श्रीनिका तिवारी ने AIDA नटवर गोपीकृष्णा नेशनल अवार्ड एवं ऑल इंडिया म्यूजिक एंड डांस कॉम्पिटिशन / नृत्यानंदलहरी डांस फेस्ट 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन एवं नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 27 अक्टूबर 2026 तक रंग मंदिर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की गई थी।
इस राष्ट्रीय मंच पर श्रीनिका तिवारी ने बॉलीवुड नृत्य शैली (सोलो वर्ग) में भाग लेकर सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट एवं प्रथम पुरुष्कार प्राप्त किया।श्रीनिका बीएसएनएल मैहर में पदस्थ उप मंडल अभियंता अभिनव तिवारी की बेटी एवं पार्षद अभिषेक तिवारी अंशू गढ़िया की भतीजी भी हैं ।देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।
यह पुरस्कार महान नर्तक स्व. नटवर गोपीकृष्णा जी की स्मृति में कला, परंपरा और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए दिया जाता है।
श्रीनिका की इस उपलब्धि पर परिजनों, गुरुजनों(ताल तरंग कला केंद्र,सतना)एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।