जनसुनवाई में सुनी गई 22 आवेदकों की समस्यायें
---
सतना 10 नवम्बर 2026/कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे ने सतना जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
9 views | Satna, Madhya Pradesh | Nov 10, 2026