सरकार ने खारिज किया दावा, एथेनॉल की वजह से नहीं बढ़े चीनी के दाम..
सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों को एथेनॉल उत्पादन से जोड़ने वाले दावों को खारिज कर दिया है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि हाल में चीनी के दाम बढ़ने के पीछे घरेलू उत्पादन में कमी, त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग, मौसम से फसल को हुए नुकसान, वैश्विक आपूर्ति में कमी और कुछ कारोबारियों की जमाखोरी व सट्टेबाजी जैसे कारण जिम्मेदार हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी का डायवर्जन पहले की तुलना में कम हुआ है।
Chapra, Saran | Aug 22, 2026