सरगुजा के जंगलों में 19 लोगों की जान ले चुके खूंखार हाथी 'कबरा' को काबू करने के लिए वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर जारी है। बीती रात रानूमाड़ा सायर जंगल में थर्मल ड्रोन कैमरों ने चौंकाने वाली तस्वीरें कैद कीं, जहां कबरा का 17 जंगली हाथियों के एक बड़े दल से आमने-सामने का टकराव हो गया। जंगल में गूंजती गजराजों की भयावह चिंघाड़ के बीच अब वन विभाग को आशंका है कि कबरा इसी बड़े दल में शामिल हो सकता है, जिससे रेस्क्यू टीम की चुनौतियां और बढ़ गई हैं।
हाथियों के इस जमावड़े और बस्तियों में बढ़ती दस्तक को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सायर और कुदरबसवार इलाके के करीब 15 स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी है। फिलहाल, छह जिलों के वरिष्ठ वन अधिकारियों की निगरानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और वन अमला तैनात है, और आज एक बार फिर दो पालतू 'कुमकी' हाथियों व विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से कबरा को ट्रेंकुलाइज करने की कवायद की जाएगी।
#Ambikapur #Surguja #OperationKabra #ElephantRescue #ChhattisgarhNews #WildlifeAlert #UdaipurSurguja #FatafatNews