उप विकास आयुक्त ने बाजपट्टी के मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
सीतामढ़ी। उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती द्वारा बाजपट्टी प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department