धमके डीएम तो खाली मिला दफ्तर, लगा ताला
प्रतापगढ़।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नियत प्राधिकारी विनियामित क्षेत्र कार्यालय का डीएम अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में लिपिक अनुपस्थित मिले। डीएम ने संबंधित के विरुद्ध स्पष्टीकरण का आदेश दिया। कार्यालय को नियमानुसार सील कराया l उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।